VIDEO : हनुमान का सबसे बड़ा भक्त है ये 'खान', मंदिर पहुंचते ही बदल गई थी ज़िंदगी! - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, November 18, 2018

VIDEO : हनुमान का सबसे बड़ा भक्त है ये 'खान', मंदिर पहुंचते ही बदल गई थी ज़िंदगी!

हाल ही में अपनी किताब 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' की वजह से चर्चा में आने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक संजय खान ने न्यूज़ 18 के साथ अपनी ज़िंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की. टेलीविजन पर आने वाले सुपरहिट धार्मिक धारावाहिक जय हनुमान पर बात करते हुए संजय खान ने बताया कि उन्हें हनुमान जी के साथ प्रेम तब शुरू हुआ जब एक बड़े हादसे के बाद 13 महीने हॉस्पिटल रहने के बाद जब लौटे तो उनसे मिलने एक हनुमान जी के मंदिर के महंत मिलने आए. उन्होंने संजय खान को बताया कि जब वो हॉस्पिटल में इतनी बड़ी मुश्किल से संघर्ष कर रहे थे तब महंत जी ने उनके लिए वहां प्रार्थना की, महंत ने इसके बाद उन्हें उस मंदिर में आने को कहा, वो मंदिर जयपुर में समोद पैलेस के ठीक करीब था. इसके बाद संजय जब उस मंदिर पहुंचे तो वहां उनका मन एकदम बदल गया और हनुमान जी के बारे में जानने को उत्सुक हो गए. इसके बाद उन्होंने हनुमान जी के बारे में हर जानकारी हासिल करना शुरू किया. इसके बाद क्या हुआ? जानने के लिए देखिये ये वीडियो...

from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2DK5n2u

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages