अलवर जिले के भिवाड़ी में देर रात एक दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू किया गया. दुकान में ट्रेडिंग का होलसेल का काम होता था. दुकान बेसमेंट में होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अन्य दुकानों के भी आग की चपेट में आने की संभावना को देखते हुए दमकल विभाग ने सतर्कता बरतते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yXo0MJ
No comments:
Post a Comment