राजस्थान के कोटा में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है. कोटा वन मंडल की लाडपुरा रेंज ने झालावाड रोड स्थित अनंतपुरा में वन भूमि पर अवैध रूप से बसी बरडा व क्रेशर बस्ती में तीन जेसीबी मशीन की मदद से 50 से 60 अवैध भूखंडों के साथ ही 15 से 20 अवैध मकानों को गिरा दिया है. एसीएफ जयसिंह हाडा व लाडपुरा रेंजर संजय नागर के अगुआई में यह कार्रवाई की गई. कार्रवाई में वन विभाग के इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन वन विभाग अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी. ( कोटा से अर्जुन अरविंद की रिपोर्ट )from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TXqtzw
No comments:
Post a Comment