राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां क्षेत्र में स्थित एक धागा बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. अचानक लगी भीषण आग से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी बड़ी थी कि उस पर काबू करना मुश्किल हो रहा था. आग बुझाने के लिए दमकल वाहनों ने कई फेरे लगाए. मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लगी आग से करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावना है. फैक्ट्री में अचानक लगी इस आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2D8wOSC
No comments:
Post a Comment