VIDEO: अलवर में किसान परेशान, नहीं मिल रहे प्याज के सही दाम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, November 11, 2018

VIDEO: अलवर में किसान परेशान, नहीं मिल रहे प्याज के सही दाम

राजस्थान के अलवर मंडी में किसानों को प्याज के बेहतर दाम नहीं मिल रहे.जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अलवर मंडी में इन दिनों 40 से 50 हजार कट्टे प्याज की आवक प्रतिदिन हो रही है. इस समय अलवर की प्याज उत्तर प्रदेश और पंजाब में सप्लाई की जा रही है. बावजूद इसके किसानों को बीते साल की तुलना में प्याज के आधे दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसे में किसानों को खर्चा निकालने में भी खासी परेशानी हो रही है. बता दें कि अलवर मंडी देश में प्याज की दूसरी सबसे बड़ी मंडी है. नासिक के बाद देश विदेश में अलवर की प्याज सप्लाई होती है. अलवर की प्याज बांग्लादेश, नेपाल सहित आसपास के देशों में भी जाती है लेकिन इस बार बारिश के चलते प्याज की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है.साथ ही किसानों को प्याज के बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं. कई सालों से किसान प्याज को सरकारी खरीद में शामिल करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JTZJuZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages