राजस्थान में उदयपुर के मेवाड़ इलाके में नेता वोटर्स को लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला उदयपुर ग्रामीण इलाके से आया है. यहां चुनाव प्रचार के दौरान विधायक हल चलाने लगे. उदयपुर ग्रामीण इलाके से विधायक फूल सिंह मीणा जब जनता के बीच प्रचार करने उमरडा गांव में पहुंचे, तो वह एक किसान से हल लेकर खुद ही खेत को जोतने लगे. इस दौरान विधायक के समर्थक भारत माता की जय और विधायक जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे. चुनावी दौर में नेता वोटर्स को लुभाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. कोई समर्थकों के साथ नाचता नजर आ रहा है, तो कोई ऊंट की सवारी कर रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yRtTec
No comments:
Post a Comment