राजस्थान में बीकानेर जिले के खाजूवाला में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. घटना दो बाइकों के आमने-सामने हुए भिडंत की वजह से हुआ. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाजूवाला सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 3 को में बीकानेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे में मृतक की पहचान 13KLD निवासी राकेश के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yPsFQA
No comments:
Post a Comment