चित्तौड़गढ़ जिले के निवासी पीसीसी उपाध्यक्ष उदय लाल आंजना के हरीश आंजना की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. भंवर माता रोड स्थित उदयविलास पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया . शिविर में मंदसौर नीमच निंबाहेड़ा सहित अन्य कई गांवों के युवाओं स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए 500 यूनिट रक्त संग्रहित किया. इस शिविर का आयोजन पिछले 10 साल से लगातार किया जा रहा है. इस संग्रहित रक्त को गरीबों और असहाय लोगों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OZejCk
No comments:
Post a Comment