राजस्थान के टोंक जिले में मालपुरा उपखंड की के तितरिया गांव में दूषित पानी पीने से लगभग 50 लोगों की तबीयत खराब हो गई है. इन सभी को उलटी, दस्त व घबराहट की शिकायत है. मामले की सूचना सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग दी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद लोगों को एंबुलेंस से मालपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां लोगों का इलाज जारी है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले दो दिन से पीला व गंदा पानी आ रहा है, पानी पीने से गांव वालों की तबीयत अचानक खराब हो गई. मालपुरा सीएचसी के डॉक्टरों का कहना है कि सभी की हालत ख़तरे से बाहर है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zFm2jp
No comments:
Post a Comment