VIDEO: शोभायात्रा के साथ हुआ 23वें बूंदी उत्सव का आगाज - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 27, 2018

VIDEO: शोभायात्रा के साथ हुआ 23वें बूंदी उत्सव का आगाज

राजस्‍थान में छोटी काशी कहे जाने वाले बूंदी में सोमवार को कलेक्टर ने गढ़ गणेश पूजा कर झंडारोहण किया और उसके बाद आकर्षक शोभायात्रा निकली. इसके साथ ही तीन दिवसीय 23वें बूंदी उत्सव का आगाज हो गया. बैंड-बाजे की मधुर स्वर लहरियों, हाथी, ऊंट और घोड़ों के साथ नाचते गाते लोक कलाकारों व दर्जनों आकर्षक झांकियों के बीच निकली भव्य शोभायात्रा को देखने के लिए विदेशी सैलानियों सहित स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी- धजी युवतियां शोभायात्रा के आगे-आगे चल रही थीं. बूंदी की आन-बान और शान की प्रतीक पगड़ी को बांधे और तलवार लिए कलेक्टर महेश चन्द्र शर्मा, एसपी ओमप्रकाश, एडीएम राजेश जोशी, सीईओ मुरलीधर प्रतिहार पीछे-पीछे चलकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे. शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली शोभायात्रा पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई. शोभायात्रा के साथ-साथ चल रहे विदेशी सैलानियों ने राजस्थानी कला-संस्कृति, नाचते-गाते जा रहे कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों को देखकर शोभायात्रा का जमकर लुत्फ उठाया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SfBB9c

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages