राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के तहत न्यूज18 राजस्थान की विशेष सीरीज राजपथ में आज देखिए प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की दास्तां. राजतंत्र से लोकतंत्र और फिर लोकतांत्रिक सरकारों के गठन की कहानी में हीरालाल शास्त्री की अपनी अहम भूमिका रही. राजपूताना की 22 रियासतों के एकीकरण में राजस्थान के चार बड़े नेताओं लोकनायक जयनारायण व्यास, माणिक्य लाल वर्मा, गोकुल भाई भट्ट और पं.हीरालाल शास्त्री ने प्रमुख भूमिका निभाई थी. रियासतों के एकीकरण को लेकर तो कांग्रेस के तत्कालीन नेताओं में आपसी सहमति थी, लेकिन प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर एक राय नहीं थी. इसे लेकर रियासतों के प्रजामंडल के नेताओं, रियासतों के तत्कालीन प्रधानमंत्रियों और केन्द्रीय नेताओं के बीच भी मतभेद था. यहां देखें- पूरी दास्तांfrom Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2DYKot6
No comments:
Post a Comment