कांग्रेस की 152 प्रत्याशियों की जारी हुई पहली सूची के बाद कोटा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. कोटा दक्षिण से टिकट कटने से नाराज दावेदार शिवकांत नंदवाना के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में उग्र प्रदर्शन किया. नंदवाना के समर्थकों ने न केवल कांग्रेस कार्यालय के मुख्य दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया, बल्कि वहां रखे कूलर आदि को तोड़ दिया. बाद कार्यालय में टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की. कार्यालय में लगे पार्टी के बोर्ड को भी तोड़ दिया गया. कांग्रेस ने कोटा दक्षिण से राखी गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है. आक्रोशित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी नेताओं को चेतावनी दी कि अगर टिकट नहीं बदला गया तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2FtnprM
No comments:
Post a Comment