गरीब, दलित, आदिवासी व किसान विरोधी है बीजेपी की सरकार : वृंदा करात - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 30, 2018

गरीब, दलित, आदिवासी व किसान विरोधी है बीजेपी की सरकार : वृंदा करात

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की नेता व राज्यसभा की पूर्व सदस्य वृंदा करात गुरुवार को डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहीं. इस दौरान करात ने डूंगरपुर विधानसभा सीट से सीपीआई (एम) के उम्मीदवार गौतम डामोर के समर्थन में बिछीवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया. वृंदा करात ने केंद्र व राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा को गरीब, दलित, आदिवासी व किसान विरोधी सरकार बताया. करात ने कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार के समय आदिवासियों के अधिकारों को छीनने का काम किया है. अपने संबोधन के दौरान करात ने धर्म की राजनीति व राम मंदिर मामले पर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा. इस मौके पर वृंदा करात ने आमजन से इस बार चुनाव में गौतम डामोर को अधिक से अधिक वोट देते हुए जिताने का आह्वान किया. (रिपोर्ट- जयेश)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RmqH1h

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages