धौलपुर जिले के बाड़ी शहर में जिला मुख्यालय से सरगम सप्ताह के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिला परिषद कार्यकारी अधिकरी के नेतृत्व में बस से बरात पहुंची. बरातियों का वधु पक्ष बाड़ी एसडीएम ने फूल मालाओं से स्वागत किया. उसके बाद बारात बैंड बाजे के साथ शहर के मार्गों से निकाली गई. 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से बस बरात बाड़ी उपखण्ड मुख्यालय पहुंची. जहां कन्या पक्ष के रूप में बाड़ी उपखण्ड प्रशासन ने गर्मजोशी से अगवानी की. धौलपुर से बारात ईवीएम मशीन के पिता जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में बाड़ी शहर में पहुंची. जहां कन्या पक्ष वीवीपैट मशीन के पिता एसडीएम मुनिदेव यादव ने स्थानीय प्रशासन के साथ सड़कों पर फूल बिछाकर और दरवाजा सजाकर स्वागत किया . शादी समारोह का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रखा गया. पंडित ने मंत्रोउच्चारण कर वैदिक विधि द्वारा ईवीएम और वीवीपैट मशीन का विवाह सम्पन्न कराया. (रिेपोर्ट- राकेश सिंघल)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KFfhDt
No comments:
Post a Comment