राजेश की जगह मनकेश दे रहा था नौकरी के लिए परीक्षा, साथियों समेत गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 29, 2018

राजेश की जगह मनकेश दे रहा था नौकरी के लिए परीक्षा, साथियों समेत गिरफ्तार

कोटा के अनंतपुरा थाना पुलिस ने बुधवार को दूसरे के नाम पर परीक्षा देते हुए मुख्य आरोपी सहित उनके चार साथियों को गिरफ्तार किया है. अनंतपुरा सीआई नरेंद्र पारीक ने बताया कि रानपुर के निजी स्कूल में रेलवे बोर्ड की परिक्षा में एक फर्जी अभ्यर्थी मनकेश मीणा राजेश मीणा की जगह परिक्षा दे रहा था. परीक्षा का प्रवेश-पत्र का मिलान नहीं होने पर परीक्षकों को शक हुआ तो पुलिस केा बुलाया. पुलिस ने फर्जी रूप से परीक्षा देने के आरोप में मनकेश मीणा और उसके साथी राजेश मीणा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारो आरोपी राजेश मीणा, मनकेश मीणा, अमर सिंह व उनके साथी करौली और सवाई माधोपुर के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार को भी जब्त किया है. पुलिस को आरोपियों से फर्जी परीक्षा दिलवाने वाले बड़े गैंग का खुलासा होने की उम्मीद है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2P79Uxx

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages