भाजपा सत्ता में झूठ बोल कर आई थी, जनता का हो गया है मोहभंग: पायलट - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 30, 2018

भाजपा सत्ता में झूठ बोल कर आई थी, जनता का हो गया है मोहभंग: पायलट

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट गुरुवार को भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हिमांशु शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए उच्चैन कस्बा पहुंचे . उच्चैन पहुंचने पर कांग्रेसियों ने सचिन पायलट का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया . इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है. भाजपा सत्ता में झूठ बोल कर आई थी और अपने घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश में भाजपा ने कोई काम नहींं किया, जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है . उन्होंने कहा कि अबकी बार भारी बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. जनता ने प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है . उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन भाजपा पर इसका कोई प्रभाव नहींं पड़ रहा है . (रिपोर्ट- शिवकुमार वशिष्ठ)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Q2esur

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages