आबकारी गार्ड रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार, निरीक्षक की तलाश जारी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 29, 2018

आबकारी गार्ड रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार, निरीक्षक की तलाश जारी

झुंझुनूं में बुधवार को सीकर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते आबकारी विभाग के गार्ड को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है. आबकारी निरीक्षक की तलाश की जा रही है. सीकर एसीबी डीएसपी ने बताया कि झुंझुनूं के प्रताप ने उन्हें मंगलवार को शिकायत की थी कि उसकी एक देसी शराब की दुकान झुंझुनूं के बस स्टैंड के पास है. आबकारी विभाग झुंझुनूं में कार्यरत निरीक्षक संजय शर्मा, उसे बार-बार बुलाकर परेशान कर रहा है और हर माह रिश्वत की एक निश्चित राशि तय करने की मांग कर रहा है. शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो शिकायत सही पाई गई. सत्यापन के दौरान दोनों के बीच सात हजार रुपए मासिक देने का सौदा तय किया गया. आज रिश्वत की रकम लेकर जब प्रताप कार्यालय पहुंचा तो वहां पर निरीक्षक संजय शर्मा नहीं मिला. उनकी मुलाकात गार्ड संदीप कुमार से हो गई. संदीप ने प्रताप से रिश्वत की रकम ले ली और संजय शर्मा को रकम लिए जाने की जानकारी दी ही थी कि इतनी ही देर में एसीबी की टीम ने संदीप कुमार को दबोच लिया. (रिपोर्ट- इम्तियाज)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KFIG0c

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages