श्मशान भूमि पर अतिक्रमण से लोगों का फूटा गुस्सा, तोड़ दी चारदीवारी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 29, 2018

श्मशान भूमि पर अतिक्रमण से लोगों का फूटा गुस्सा, तोड़ दी चारदीवारी

पुष्कर में श्मशान भूमि पर लगातार अतिक्रमण के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने शव को मौके पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित लोगोंं के आगे पुलिस मूकदर्शक बनी रही और समाज के लोगों ने अतिक्रमण कर बनाई गई चारदीवारी को तोड़कर शव का अंतिम संस्कार किया. दरअसल पुष्कर के चामुंडा माता रोड पर मेघवाल समाज के लोगों की करीब 12 बीघा भूमि श्मशान के लिए आरक्षित है लेकिन इस भूमि पर भू माफिया की नजर बनी हुई है. बुधवार को चावण्डिया गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद जब समाज के लोग उसे अंतिम संस्कार के लिए पुष्कर लेकर पहुंचे तो उन्हें शव को जलाने के स्थान पर चारदीवारी नजर आई. जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो समाज के लोगों ने अपने स्तर पर ही चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया और अतिक्रमण हटाने के बाद उसी स्थान पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया . (रिपोर्ट- अनिल शर्मा)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2P6W51L

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages