डीविलियर्स ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 20, 2018

डीविलियर्स ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद से पहली बार एबी डीविलियर्स मैदान पर MSL टूर्नामेंट के पहले मैच में नजर आए और आते ही उन्होंने तबाही मचा दी. अपनी टीम Tshwane Spartans की ओर से खेलते हुए डीविलियर्स ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 30 गेंदों में 59 रन बना डाले. इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और 3 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 26 गेंदों में पूरा किया. डीविलियर्स ने इन छक्कों के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. टी20 में 300 छक्के लगाने वाले वह दुनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वह अब सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने के मामले में दुनिया में नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं. डीविलियर्स के इस मैच के पहले 299 टी20 छक्के थे. मैच में पांच छक्के लगाते ही उन्होंने आंद्रे रसेल (302 छक्के) को भी पीछे छोड़ दिया.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2QUuWRy

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages