कांग्रेस के इस नेता ने अपनी पार्टी के मंच BJP के लिए मांगे वोट ! - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, November 24, 2018

कांग्रेस के इस नेता ने अपनी पार्टी के मंच BJP के लिए मांगे वोट !

कांग्रेस का मंच और कमल के निशान के लिए वोट मांगा गया. झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में भाजपा से भारत वाहिनी पार्टी में गए और भारत वाहिनी पार्टी से कांग्रेस में गए रामनिवास सैनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे उदयपुरवाटी में कांग्रेस प्रत्याशी भगवानाराम सैनी के लिए वोट तो मांग रहे है लेकिन बटन कमल के निशान के आगे दबाने की बोल रहे हैं. बीस साल से अधिक भाजपा में रहे रामनिवास सैनी जब भाषण दे रहे थे तो उन्होंने पहले तो भाजपा को भला- बुरा कहा . उसके बाद कहा कि उदयपुरवाटी में उनसे बड़ा कोई भाजपा का नेता नहीं था. उसकी कद्र ही नहीं हुई तो अन्य नेताओं की तो संभव ही नहीं हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि भगवानराम सैनी को जिताना है और कमल के निशान पर बटन दबाना है. वे बोल गए, लेकिन उन्हें पता ही नहीं चला कि वे क्या बोले. लेकिन सामने बैठे लोगों ने टोका तो उन्हें याद आया कि वे तो गलत बोल गए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AidEa1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages