VIDEO: बजरी के दो अवैध स्टॉक को पुलिस ने किया जब्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 3, 2018

VIDEO: बजरी के दो अवैध स्टॉक को पुलिस ने किया जब्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद हो रहे बजरी के अवैध खनन व स्टॉक पर पुलिस एवं खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए श्री महावीरजी क्षेत्र में बजरी के दो अवैध स्टॉक को जब्त किया. श्री महावीरजी थाना पुलिस ने बताया कि बजरी की अवैध स्टॉक की सूचना पर खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सनेट गांव में बजरी के अवैध स्टॉक पाये गये. उन्होंने कहा कि बजरी का अवैध स्टॉक करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. साथ ही जुर्माना राशि भी वसूली जायेगी. जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी. बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने बजरी के अवैध खनन व स्टॉक पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है. बावजूद इसके बजरी का अवैध खनन एवं स्टॉक किया जा रहा है. (करौली से धर्मेंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OvD8tv

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages