मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को राजस्थान के उदयपुर में रहीं. बताया जा रहा है कि कंगना रनौत अपनी कुलदेवी 'अम्बिका देवी' की पूजा करने के लिए यहां आई थीं. नवरात्रि के मौके पर उन्होंने जगत गांव में स्थित अम्बिका देवी के मंदिर जाकर पूरे विधि-विधान से पूजा किया. मंदिर में कंगना के आने की खबर लगते ही मंदिर के बाहर फैन्स की भारी भीड़ जमा हो गई. कंगना रनौत ने माता की आरती करने के बाद अपने फैन्स के साथ भी समय बिताया और उनके साथ जमकर फ़ोटो भी खिंचवाए. फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने बीच पाकर फैंस काफी खुश नजर आए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IUFiO5
No comments:
Post a Comment