भरतपुर में ऐतिहासिक जसवंत प्रदर्शनी और पशु मेला का उदघाटन किया गया. शनिवार को जिला कलेक्टर संदेश नायक ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच पूजा-अर्चना कर मेले की शुरूआत की. उद्घाटन के दौरान जिला कलेक्टर सहित यूआईटी सचिव लक्ष्मीकांत बालोत, एएसपी सुरेश खींची ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया. इस मौके समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मेला हमारी धरोहर हैं इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों से मेलजोल की भावना बढ़ती है. साथ ही एक दूसरे की संस्कृति के बारे में भी जानकारी मिलती है. इस दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मेला में सभी दुकानें आवंटित हो चूकी हैं. सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2pQOZo3
No comments:
Post a Comment