VIDEO: म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्विट्जरलैंड के बैंड की धुन पर झूमें जयपुर के लोग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 22, 2018

VIDEO: म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्विट्जरलैंड के बैंड की धुन पर झूमें जयपुर के लोग

गुलाबी शहर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में शनिवार को पर्यटन विभाग ने म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया. म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय विंड ऑर्केस्ट्रा बैंड- लैंडवेहर बैंड की धुन पर शहर के लोग झुमते नजर आए. बैंड की शानदार प्रस्तुति ने गुलाबी शहर की फिजाओं में संगीत घोल दिया. म्यूजिक बैंड के 120 से अधिक कलाकारों ने वेस्टर्न क्लासिक, वेस्टर्न पॉपुलर, भारतीय शास्त्रीय और फ्यूजन म्यूजिक की प्रस्तुतियां दीं. इसके साथ ही कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना, गौरी प्रिस्किला ब्रूलहार्ट ने इम्प्रेशंस ऑफ इंडिया की प्रस्तुति दी. वहीं मौरीस जार्र अल्फ्रेड रीड ने ए. आर. रहमान के स्लमडॉग मिलियनेयर और लॉरेंस ऑफ अरेबिया संगीत की प्रस्तुतियों से शहर के संगीतप्रेमियों की खूब तालियां बटोरी. म्यूजिक कॉन्सर्ट को जयपुर सहित स्विट्जरलैंड में भी लाइव दिखाया गया. पर्यटन विभाग के डायरेक्टर प्रदीप बोराट ने बताया कि यह बैंड 14 से 25 अक्टूबर 2018 तक भारत भ्रमण पर है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2S3krMV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages