VIDEO: एक करोड़ रुपये के हाथी दांत के साथ तस्कर गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 24, 2018

VIDEO: एक करोड़ रुपये के हाथी दांत के साथ तस्कर गिरफ्तार

जयपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने एक करोड़ रुपये की कीमत के हाथी दांत के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी क्राइम वीनीत राठौड़ ने बताया कि पुलिस को ब्रह्मपुरी इलाके में हाथी दांत की तस्करी की सूचना मिली. क्राइम ब्रांच ने जयपुर नॉर्थ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पौडरिक उद्यान के पास बाइक सवार युवकों के पास से एक करोड़ की कीमत का हाथी दांत बरामद किया. तस्करों के कब्जे से करीब 6 किलोग्राम से ज्यादा हाथी दांत बरामद किया गया है. आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव अंगों के तस्करी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद शहर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2O6UQ2s

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages