कोटा में चल रहे 125वें राष्ट्रीय दशहरे मेले के श्रीराम रंगमंच परिसर में चल रही दो दिवसीय वुशू प्रतियोगिता में महिला फ्री स्टाइल फाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से आई महिला खिलाडियों की प्रतिभा देखकर लोग दंग रह गए. इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंदियों के उपर जमकर प्रहार किया. लोगों का कहना है कि यह नजारा उन लोगों के मुंह पर सीधा तमाचा है जो बेटों से बेटियों को कमजोर मानते है. हिन्दुस्तान की बेटियां आज खेल में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yBjnYx
No comments:
Post a Comment