राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक को गौ-तस्कर समझकर कर खंभे से बांध दिया. गौ-तस्कर के पकड़े जाने की सूचना के बाद हिंदू संगठनों के सदस्य और अन्य लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. खंभे से बंधे युवक से लोगों ने मारपीट की. सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पकड़ा गया युवक गौ-तस्कर है या नहीं. स्थानीय लोगों ने पहले युवक को पकड़ा और फिर उसे एक रस्सी के सहारे बांध दिया. पुलिस अभी तक मामले में कुछ नहीं बता रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2z3hQd5
No comments:
Post a Comment