रतनगढ़ विकास समिति ने गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया. चूरू बस स्टैंड स्थित चुंगीनाका से शुरू हुई दौड़ में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के धावकों ने भाग लिया. यह दौड़ अशोक स्तंभ के पास संपन्न हुई. करीब 100 से अधिक महिला-पुरुष धावक दौड़ में शामिल हुए. इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे धावकों को समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. मिनी मैराथन दौड़ में रतनगढ़ नगरपालिका, पुलिस व अस्पताल प्रशासन ने भी अपना सहयोग प्रदान किया. इससे पूर्व रात्रि में स्वच्छ भारत के तहत सूर्य सिनेमा से मुख्य मार्गों की समिति के पदाधिकारियों ने सफाई की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2DMRGRp
No comments:
Post a Comment