VIDEO: पैंथर के हमले में 8 साल की बच्ची हुई घायल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 13, 2018

VIDEO: पैंथर के हमले में 8 साल की बच्ची हुई घायल

प्रतापगढ़ में आदमखोर पैंथर के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. पिछले 46 घंटे में पैंथर दो लोगों पर कर चूका है. ताजा मामला धरियावद उपखण्ड की झाड़ोली ग्राम पंचायत के दरा गांव की है. यहां एक 8 साल की बच्ची पर हमला कर पैंथर ने घायल कर दिया. घटना की खबर लगते ही लोग मौके पर पहुंच गए. शोर मचाने पर पैंथर बच्ची को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को धरियावद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बच्ची के सिर में 30 टांके लगाए गए हैं. गौरतलब है कि दो दिन पहले भी पैंथर ने बच्ची पर हमला किया था, जिसमें बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. वन विभाग के अधिकारी आदमखोर पैंथर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CH1bQz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages