VIDEO: 70 लाख रुपये की ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 15, 2018

VIDEO: 70 लाख रुपये की ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

कोटा जिले की गुमानपुरा पुलिस ने 70 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी 2 साल से फरार चल रहा था. आरोप है कि ये ठग कोटा में अल्प बचत योजना की कंपनी चलाकर लोगों को कम समय ज्यादा ब्याज का लालच देते थे. जब इनकी जाल में फंसकर कोटा के सैकड़ों लोगों ने पैसा लगा दिया तो ‘पेंशन निधि इंडिया कंपनी’ का एमडी राकेश बघेल, सीईओं योगेश कुमार और मेनेजर पुरूषोत्तम सहित कंपनी के तमाम स्टाफ फरार हो गए. चार महीने पहले पांच पीड़ितों ने गुमानपुरा थाने में ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के निवास स्थान धोलपुर और संभावित ठिकनों पर दबिश दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपी अधिकारियों को को दिल्ली के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IUFj4B

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages