माता की आराधना का सबसे बड़ा पर्व नवरात्र के दौरान गुलाबी शहर में गरबा और डांडिया की धूम है. इसी बीच श्याम नगर स्थित समुराई फार्म में स्वर्णकार डांडिया महोत्सव-2018 का आयोजन किया गया. क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस डांडिया महोत्सव में मिसेज इंडिया 2018 डॉ. अनुपमा सोनी मुख्य अतिथि रही. महोत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में पुरुष-महिला, युवा और बच्चों डांडिया संगीत की मधुर धुनों पर थिरकते नजर आए. समारोह स्थल पर शहरवासी एक दूसरे के साथ घंटों डांडिया करते नजर आए. कोई गरबा की मस्ती में डूब हुआ नजर आया, तो कोई गीतों की मधुर संगीत पर जमकर डांडिया खनखाते हुए. इस दौरान गरबा-डांडिया संगीत और बालीवुड फ्यूजन बीट्स पर जयपुराइट्स को जमकर डांडिया खनखाने का मौका मिला.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Opwtlt
No comments:
Post a Comment