राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से जुड़ी प्रदेश की तमाम बड़ी सुर्खियां यहां एक साथ महज दो मिनट में देखें. सियासी खबरों में प्रदेश की दोनों लीडिंग पार्टियां टिकट को लेकर लगातार माथापच्ची सुर्खियों में हैं. BJP का रणकपुर में इसे लेकर महामंथन जारी है. दूसरे दिन पार्टी की चक्रीय बैठकें जारी रही. इस बीच CM ने बैठक में पदाधारियों को संबोधित करते हुए बोला कि कार्यकर्ता हर बूथ पर जाएं, बूथ पर सभी लाभार्थियों से सम्पर्क करें. उधर, कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट फाइनल होने की खबर भी चर्चा में रही. वहीं जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया कमेटी की बैठक में चुनावों में आक्रामकता से पक्ष रखने की रणनीति बनी. बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा मीडिया से रूबरू हुए. प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भी सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. बसपा के कार्यालय मंत्री देवीलाल के मुताबिक पार्टी किसी गैर कांग्रेस दलों से भी गठबंधन कर सकती है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Ex3Bmy
No comments:
Post a Comment