राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख तय होने के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मंगलवार को प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में भरतपुर और धौलपुर में रोड शो का आयोजन किया गया. इस दौरान राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के आला नेता भी मंच पर सियासत करते नजर आए. वहीं जयपुर में बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले पर कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर आरोप लगाए. मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि अल्पेश समाज को बांटना चाहते हैं. कांग्रेस उन्हें पार्टी से निकाले. गुजरात सरकार बेहतर काम कर रही है लेकिन अल्पेश ठाकोर माहौल खराब कर रहे हैं. यहां देखें- दिनभर की सियासी सुर्खियांfrom Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2pMRyrj
No comments:
Post a Comment