सत्‍याग्रह के दौरान विधायक धीरज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 6, 2018

सत्‍याग्रह के दौरान विधायक धीरज गुर्जर की तबीयत बिगड़ी

भीलवाड़ा जिला कलेक्‍ट्रेट के बाहर चल रहे सत्‍याग्रह के दौरान गुरुवार की देर शाम जहापुर विधायक धीरज गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई. जिसके कारण उन्‍हें महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय में भर्ती करवाया गया. वहां जहां उनका इलाज जारी है. विधायक गुर्जर पिछले आठ दिनों से अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्‍ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल के जरिए सत्‍याग्रह कर रहे थे. गुरुवार देर शाम बालाजी मंदिर के पुजारी आशुतोष शर्मा ने उन्‍हें एक बच्ची के हाथों जूस पिलाकर अनशन समाप्‍त करने के लिए कहा लेकिन गुर्जर अपनी मांगों पर अड़े रहे. इसी दौरान वहां पर मौजूद सैंकड़ों समर्थकों ने भी उन्‍हें अपने सत्‍याग्रह को त्‍यागने के लिए कहा, मगर गुर्जर ने कहा कि वह मर जाएगें लेकिन अपना सत्‍याग्रह नहीं छोड़ेंगे. उसके कुछ ही देर बाद विधायक गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई. उसके बाद समर्थकों ने गुर्जर को महात्‍मा गांधी चिकित्‍सालय में भर्ती कराया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RsqrhM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages