झुंझुनूं के बिसाऊ नगरपालिका में सात दिन के बाद फिर से ज्वाइन करने पर ईओ राकेश रंगा का भाजपा के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. ईओ रंगा को हफ्ते भर पहले एपीओ किए जाने के बाद भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष श्रीकिशन पारीक सहित करीब 40 भाजपाइयों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. सात दिनों की उठापटक के बाद आखिरकार डीएलबी निदेशक ने एपीओ आदेश वापिस लिए और उसके बाद शुक्रवार को सुबह ईओ राकेश रंगा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया. इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर रंगा का स्वागत किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Pjb5dZ
No comments:
Post a Comment