अखिल भारतीय जायसवाल महासभा और महिला एवं युवा राष्ट्रीय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया. अग्रवाल कॉलेज में आयोजित युवक- युवती परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवक- युवतियों ने अपना-अपना परिचय दिया. कार्यक्रम में प्रदेश भर से जायसवाल समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. समाज में फैल रही दहेज की कुरीति को खत्म करने और युवक- युवती के विचारों में समानता लाने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया. विचारों में मतभेद होने के कारण कई शादियां टूटने के कगार पर पहुंच जाती हैं. सम्मेलन में एक मंच पर जोड़ों को लाकर और उनके विचारों से मिलान कर शादी कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qeWxRA
No comments:
Post a Comment