राज्य में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में अब दौसा कलेक्ट्रेट में पूरी तरह चुनावी माहौल नजर आ रहा है. कलेक्ट्रेट के गलियारों से लेकर अधिकारियों के चैंबर तक सभी अधिकारी कर्मचारी चुनावी कार्य में जुटे हुए हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है. ऐसे में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में अधिग्रहण किए गए वाहनों को कलेक्ट्रेट में लाया गया. इसके बाद विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए 146 जोनल मजिस्ट्रेटों को ये वाहन उपलब्ध कराए गए. इसके बाद इन जोनल मजिस्ट्रेंटो को क्षेत्र के दौरे के लिए रवाना किया गया. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए जोनल मजिस्ट्रेट अपने इलाके में जाकर वहां की फीडबैक लेंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IRoF69
No comments:
Post a Comment