सरहदी बाड़मेर में गुरुवार को बंगाल की संस्कृति का जादू सिर चढ़कर बोलता नजर आया. पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल के मार्शल आर्ट लोक नृत्य छऊ के मंचन से सैकड़ों लोग मंत्रमुग्ध नजर आए. स्पिक मैके बाड़मेर स्कंध की ओर से आयोजित विरासत श्रृंखला के अंतर्गत बाड़मेर के मुल्तानमल भीखचन्द छाजेड़ कन्या महाविद्यालय में बंगाल से आई 18 सदस्यों की यह टीम महिषासुर मर्दिनी पर अपनी ख़ास प्रस्तुति दी. आयोजन में प्रस्तुत छऊ नृत्य बंगाल ओडिशा और झारखंड की साझा संस्कृति से उपजा यह जन जातीय नृत्य है. यह आक्रामक मुद्राओं और अदाओं के लिए जाना जाता है. कार्यक्रम का संचालन स्पीक मैके बाड़मेर स्कंध समन्वयक मुकेश पचौरी ने किया. आयोजन में बाड़मेर जिले के कई कला प्रेमियों एवं शिक्षाजगत से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Rw3jio
No comments:
Post a Comment