गांधी जयंती पर बूंदी जिले में हुए कई कार्यक्रम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 3, 2018

गांधी जयंती पर बूंदी जिले में हुए कई कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बूंदी जिले में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी पार्क में आयोजित किए गए कार्यक्रम में कलेक्टर महेश चन्द्र शर्मा, एसपी ओमप्रकाश सहीत जिला स्तरीय अधिकारियों और शहर के गणमाण्य लोगों ने गांधी की प्रतिमा व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया. इन लोगों ने दोनों नेताओं के देश के लिए योगदान का स्मरण किया. बाद में शिक्षा विभाग और स्काउट गाइड की ओर से आयोजित किए गए सर्व धर्म सभा व रामधुन कार्यक्रम में गांधी का प्रिय भजन गाकर उन्हें स्मरण किया गया, इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक दर्जन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि कुष्ठ रोग का उपचार संभव है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zOE0kZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages