शोभायात्रा के साथ पांचना व जगर बांध के जल में हुआ मूर्ति विसर्जन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 20, 2018

शोभायात्रा के साथ पांचना व जगर बांध के जल में हुआ मूर्ति विसर्जन

हिंडौन सिटी के दुर्गा पूजा पंडालों में 9 दिनों से चल रही शक्ति साधना पूरी हो गई. नवरात्रि पूजा करने वाले साधकों व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाल उनको पांचना व जगर बांध के जल में विसर्जित किया. देवी मां की प्रतिमाओं को विसर्जित करने का दौर रात 1 बजे तक जारी रहा. हिण्डौन सिटी में टीका कुंड हनुमान मंदिर सहित करीब एक दर्जन स्थानों पर अलग-अलग दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. पूजा कार्यक्रम के अंतिम दिन शहर भर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. हिंडौन से वाहनों के काफिले के साथ गुरुवार की रात को रवाना हुई विसर्जन यात्रा करीब 11 बजे पांचना बांध पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने माता की महाआरती की और मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ प्रतिमा को पांचना बांध के जल में विसर्जित किया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2J4vUYh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages