मंत्री युनूस खान ने किए विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 4, 2018

मंत्री युनूस खान ने किए विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण

प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण व परिवहन मंत्री यूनुस खान बुधवार को डीडवाना दौरे पर रहे. इस मौके पर उन्होंने डीडवाना को कई सौगातें दीं. उन्होंने डीडवाना के बांगड़ राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भव्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया. साथ ही आदर्श नगर में बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया. इसके बाद मंत्री खान बांगड़ राजकीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल को 300 बेड में क्रमोन्नत करने के प्रथम चरण के अंतर्गत नवनिर्मित ओपीडी विंग का लोकार्पण किया और डॉक्टर्स क्वाटर्स का शिलान्यास भी किया. इसके बाद मंत्री खान ने पुलिस थाना में नवनिर्मित कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंत्री खान ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के प्रति किस कदर गंभीर है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज एक ही दिन में डीडवाना के लिए अनेक विकास कामों की सौगात मिली है. मंत्री यूनुस खान ने कहा कि डीडवाना में 5 सालों में इतने विकास काम हुए हैं, जितने आज तक नहीं हुए. डीडवाना पूरे राजस्थान में विकास मॉडल के रूप में उभरा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zPYr0G

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages