पटेल सर्किल पर म्यूजिकल फाउंटेन का हुआ लोकार्पण - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 6, 2018

पटेल सर्किल पर म्यूजिकल फाउंटेन का हुआ लोकार्पण

टोंक जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों के तहत बीती रात पटेल सर्किल पर कराए गए जीर्णोद्धार कार्य व म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया गया. लगभग 40 लाख की लागत से कराए गए जीर्णोद्धार के बाद इसका लोकार्पण टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया व सभापति लक्ष्मी जैन ने किया. इस अवसर पर कई शहरवासी इस म्यूजिकल फाउंटेन को देखने के लिए मौजूद रहे. आचार संहिता लगने से पहले कराए जा रहे ताबड़तोड़ लोकार्पण कार्यक्रमों के सिलसिले में बीती रात ही शहर के प्रवेश द्वार के पास स्थित एक अन्य सर्किल का भी लोकार्पण किया गया. सभापति लक्ष्मी जैन ने बताया कि इस म्यूजिकल फाउंटेन के रखरखाव की जिम्मेदारी दो वर्ष तक ठेकेदार को ही निभानी होगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RsKmNv

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages