आबकारी अधिकारियों ने नष्ट की हजारों लीटर कच्ची शराब, तोड़ी भट्ठियां - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 13, 2018

आबकारी अधिकारियों ने नष्ट की हजारों लीटर कच्ची शराब, तोड़ी भट्ठियां

विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद अब भरतपुर का आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है और शुक्रवार को उसने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. भरतपुर जिले में जहरनुमा अवैध शराब कैसे बनाई जाती है इसका नजारा शुक्रवार को न्यूज 18 राजस्थान को देखने को मिला. जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश रेगर की अगुवाई में आबकारी विभाग और कुम्हेर थाना पुलिस की टीम ने कुम्हेर इलाके में कई जगह संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए हजारों लीटर कच्ची शराब को नष्ट करने के अलावा कई दर्जन भट्ठियों को भी ध्वस्त किया. कार्रवाई की भनक लगते हैं शराब तस्कर मौके से फरार हो गए. शराब तस्करों ने कुम्हेर के पास एक सुनसान इलाके में तमाम भट्टियां संचालित कर रखी थीं जिनमें अवैध कच्ची शराब बड़े पैमाने पर बनाई जा रही थी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2pQgmib

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages