राजस्थान गौरव यात्रा : मेवाड़ के चारभुजा के शुरू हुई यात्रा का गंगापुर में हुआ समापन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 1, 2018

राजस्थान गौरव यात्रा : मेवाड़ के चारभुजा के शुरू हुई यात्रा का गंगापुर में हुआ समापन

सीएम वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अपनी राजस्थान गौरव यात्रा पूरी कर ली. गत चार अगस्त से मेवाड़ के चारभुजा से प्रदेश की यात्रा पर निकली सीएम राजे ने अपनी यात्रा का समापन भी मेवाड़ में ही किया. शनिवार को राजे ने अजमेर संभाग के भीलवाड़ा जिले में आसींद, करेरा और गंगापुर में तीन आमसभाओं को संबोधित किया. इसके साथ ही राजे की गौरव यात्रा पूरी हो चुकी है. अब यात्रा का औपचारिक समापन आगामी 6 अक्टूबर को अजमेर में कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित समारोह के साथ होगा. उस समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी आएंगे. राजे की यात्रा को शुरू कराने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आए थे. करीब दो माह के समय में राजे ने भरतपुर संभाग को छोड़ शेष राजस्थान की यात्रा की है. इस दौरान राजे ने राज्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए फिर से समर्थन मांगा. राजे ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता ने पूरा आशीर्वाद दिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zGlMSE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages