वर्दी में शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 6, 2018

वर्दी में शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल

उदयपुर जिले के गोगुंदा थाने के एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है. मामला इस थाना क्षेत्र के ईसवाल चौकी का है. वहां के एएसआई भगवान सिंह वर्दी पहने बैठकर मदिरा का सेवन कर रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की सोशल मीडिया पर खूब फजीहत हो रही है. एएसआई भगवान सिंह लोगों पर धौंस जमाते हुए किसी भी काम के एवज में पैसे एेंठता है. इस वजह से इलाके के लोग इस एएसआई से खासे परेशान थे. भगवान सिंह का पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक परिवादी से मामला खत्म कराने के एवज में पैसे लेते नजर आया था. तब पुलिस अधिकारियों ने मामले को बिना कार्रवाई किए ही रफा-दफा कर दिया था. वर्दी में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने भी इसे गंभीरता से लिया. एसपी ने वीडियो को देखने के बाद एएसआई भगवान सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में भेज दिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Rw2MNB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages