साफा बांध प्रतियोगिता के विजेता बने राघव सिंह सोलंकी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 30, 2018

साफा बांध प्रतियोगिता के विजेता बने राघव सिंह सोलंकी

कोटा दशहरा मेले के विजयश्री रंगमंच पर रविवार की रात हुई साफा बांध प्रतियोगिता में जीत का साफा 17 अंकों के साथ कोटा जिले के पानाहेडा गांव के युवक राघव सिंह सोलंकी के सिर पर बंधा. 16 अंक के साथ साफा बांध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मालपुरा के निवासी कैलाश सिंह ने पाया और 15 अंक के साथ कंसुआ निवासी युवराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे. साफा बांध प्रतियोगिता में राजसी वैभव की झलक नजर आई. प्रतियोगिता में पंचरंगा, लहरिया, बंधेज, तिरंगा, चुनरी, केसरिया आदि साफों के 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इन्होंने जोधपुरी, मारवाडी, बीकानेरी, मेवाडी, हाड़ौती स्टाइल के साफे बांधे. प्रतियोगिता 20 अंकों की थी, जिसमें 2 मिनट में साफा सही तरीके से बांधने, एक बार बांधने के बाद दोबारा ठीक नहीं करने आदि बातों पर जज ने अपना निर्णय सुनाया. प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागी रितू सिंह को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qjFOMZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages