बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता की विजेता बनीं बरखा और राहत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 31, 2018

बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता की विजेता बनीं बरखा और राहत

कोटा के 125वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के विजयश्री रंगमंच पर हर दिन एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व दर्शकों को आकर्षित करने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं. सोमवार की रात यहां ब्यूटी कॉन्टेस्ट बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता हुई. दुल्हन सी सजी हुई युवतियों को देख ऐसा लगा मानों विजयश्री रंगमंच पर चांद का नूर उतर आया हो. करीब 1 घंटा चली प्रतियोगिता में 14 युवतियों ने भाग लिया. युवतियां राजस्थानी लहंगा, राजपूती सूट, लहंगा सूट, कुर्ती सूट, सलवार सूट, कट ब्लाउज सूट, चुन्नी सूट, लाचा सहित कई आकर्षक परिधानों में सज धजकर कैटवॉक करने पहुंचीं. प्रतियोगिता की प्रतिभागियों में विजेताओं का निर्णय श्रृंगार और ड्रेस के आधार पर किया गया, जिसमें बरखा सक्सेना व राहत फर्स्ट रही तो सोनी शर्मा सैकंड व याशिका थर्ड स्थान पर रही.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Rk9DZo

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages