नोखा के मांगीलाल बागड़ी कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने चुनावी ड्यूटी में लगाए व्याख्याताओं की ड्यूटी निरस्त करने की मांग को लेकर कार्यवाहक प्राचार्य सत्यनारायण राजपुरोहित को उनके कक्ष में बंद करके ताला लगा दिया और कक्ष के आगे धरने पर बैठ गए. प्राचार्य को कॉलेज में बंद करने की सूचना पर मौके पर पहुंची नोखा पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य को मुक्त कराया और छात्रों से समझा- बुझाकर उन्हें शांत किया. दूसरी ओर छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके कॉलेज से चुनाव के लिए तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है जिससे उनकी कक्षाएं प्रभावित होंगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RQWUys
No comments:
Post a Comment