अजमेर बार एसोशिएसन वकील आपस में उलझे - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 6, 2018

अजमेर बार एसोशिएसन वकील आपस में उलझे

अजमेर बार एसोशिएसन की ओर से चल रहा बीसलपुर बांध के पानी को लेकर धरना शुक्रवार को राजनीति का अखाड़ा बन गया. मामले को लेकर हस्ताक्षर अभियान के मुद्दे पर वकील समुदाय आपस में उलझ पड़े और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक आ गई. दरअसल आंदोलन के तहत शुक्रवार को धरने में कांग्रेस समर्थक लोग शामिल हुए. वे राहगीरों से जबरन हस्ताक्षर करवा रहे थे इस पर कुछ वकील उखड़ गए और उन्होंने इसको लेकर आपत्ति जताई. इसी दौरान वकील आपस में हाथापाई करने पर उतारू हो गए. मामला बढ़ता देख दूसरे वकीलों ने माहौल को शांत कराया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Rv90xe

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages