कोटा में नवरात्रि का आठवां दिन है, ऐसे में इस दिन महागौरी माता की पूजा की जा रही है. शहर के गुमानपुरा शीतला माता मंदिर में विराजमान माता शक्ति की मंगला आरती कर भक्त महागौरी की आराधना कर रहे हैं. दुर्गा अष्टमी होने से बुधवार को माता के रूप में कन्याओं की पूजा की जा रही है. उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई गई, कुमकुम का टीका लगाया गया और हलवा पूरी व चने का प्रसाद उन्हें भेंट किया गया. भक्तों ने मां दुर्गा, मां महागौरी व कन्या रूपी माता की पूजा करके परिवार की सुख समृद्धि का अशीर्वाद लिया. इसी तरह शहरवासियों ने जो घर में घट स्थापना की थी वे भी बुधवार को कन्याओं को भोज करवा रहे हैं. अनुष्ठान का दौर शहर में सुबह से शुरू हो चुका है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CqgUm7
No comments:
Post a Comment